एंटोनियो गुटेरेस का सूडान में हिंसा समाप्त करने का आह्वान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र(संरा) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मध्यस्थता के प्रयासों की अनुमति देने के लिए सूडान में हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया है। संरा महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘ सर्वपथम और सबसे महत्वपूर्ण, हम चाहते हैं कि हिंसा समाप्त हो। हम प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गोला-बारूद और घातक बलप्रयोग की …

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र(संरा) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मध्यस्थता के प्रयासों की अनुमति देने के लिए सूडान में हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया है। संरा महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘ सर्वपथम और सबसे महत्वपूर्ण, हम चाहते हैं कि हिंसा समाप्त हो। हम प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गोला-बारूद और घातक बलप्रयोग की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं।

दुजारिक ने सूडान में अशांति को लेकर संरा प्रमुख के बयान के संबंध में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, हमने अधिकारियों से लोगों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए कहा है। प्रदर्शनकारियों को भी शांत तरीके से काम करना होगा , हालांकि ऐसे मौकों पर लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए सुरक्षा बलों को मौजूद रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र भी सूडान के लिए संरा महासचिव के विशेष प्रतिनिधि वोल्कर पर्थ के मध्यस्थता के प्रयासों के लिए सकारात्मक और अनुकूल माहौल चाहता है। उल्लेखनीय है कि सूडान की राजधानी खार्तूम में सोमवार को हुए प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में सात प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक हिंसा की घटनाओं में 50 पुलिस अधिकारी और 22 नागरिक घायल हुए हैं। सूडानी सशस्त्र बलों के जनरल कमांडर अब्देल फतह अल-बुरहान द्वारा 25 अक्टूबर-2021 को देश में आपातकाल की स्थिति घोषित करने और संप्रभु परिषद और सरकार को भंग करने के बाद यहां राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है।

संबंधित समाचार