डीजीसीए ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध 28 फरवरी तक बढ़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोविड महामारी की स्थिति को देखते हुए नागर विमान महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध को 28 फरवरी की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया है। डीजीसीए ने जारी एक परिपत्र में कहा कि 26 नवंबर 2021 के परिपत्र को संशोधित करते हुए भारत के हवाई अड्डों से जाने और वहां आने …

नई दिल्ली। कोविड महामारी की स्थिति को देखते हुए नागर विमान महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध को 28 फरवरी की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया है। डीजीसीए ने जारी एक परिपत्र में कहा कि 26 नवंबर 2021 के परिपत्र को संशोधित करते हुए भारत के हवाई अड्डों से जाने और वहां आने वाली नियमित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध को 28 फरवरी की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया गया है।

परिपत्र के अनुसार यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय मालवहन उड़ानों पर लागू नहीं होगा। परिपत्र में यह भी साफ किया गया है कि एयर बबल अरेंजमेंट केे तहत होने वाली उड़ानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें-

चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय

 

संबंधित समाचार