अजय देवगन की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन निर्मित वेबसीरीज फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन एक्टिंग के अलावा फिल्म मेकिंग में भी एक्टिव हैं। अजय देवगन निर्मित वेबसीरीज द ग्रेट इंडियन मर्डर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म विकास स्वरूप के थ्रिलर नॉवल सिक्स सस्पेक्ट्स …

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन निर्मित वेबसीरीज फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन एक्टिंग के अलावा फिल्म मेकिंग में भी एक्टिव हैं।

अजय देवगन निर्मित वेबसीरीज द ग्रेट इंडियन मर्डर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म विकास स्वरूप के थ्रिलर नॉवल सिक्स सस्पेक्ट्स का स्क्रीन अडेप्टेशन है। तिग्मांशु धूलिया निर्देशित वेब सीरीज द ग्रेट इंडियन मर्डर में प्रतीक गांधी, रिचा चड्ढा, आशुतोष राणा, रघुबीर यादव और पाउली दाम की मुख्य भूमिका है।

ग्रेट इंडियन मर्डर डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 फरवरी को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, और बंगाली में स्ट्रीम होगी। तिग्मांशु धूलिया ने कहा, “इस कहानी में रहस्य, हत्या और भाग्य का बेहतरीन मिश्रण है।

सीरीज के हर किरदार की एक खासियत है। मैंने इससे पहले जो काम किए हैं, यह उनमें सबसे अलग है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को द ग्रेट इंडियन मर्डर बहुत पसंद आएगा और इस शो को उनकी सराहना मिलेगी।

18 मार्च को रिलीज होगी ‘बच्चन पांडेय’, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खिलाड़ी कुमार ने दी जानकारी

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्में जल्दी-जल्दी बड़े पर्दे पर ती रहती हैं। अभी जल्द ही एक्टर की फिल्म अतरंगी रे ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म  ‘बच्चन पांडेय’ 18 मार्च को रिलीज होगी। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर नए पोस्टरों के साथ अपनी फिल्म बच्चन पांडेय की रिलीज डेट का एलान किया है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-18 मार्च को रिलीज होगी ‘बच्चन पांडेय’, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खिलाड़ी कुमार ने दी जानकारी

संबंधित समाचार