प्रज्ञा जायसवाल के साथ ‘मैं चला’ गाने में नजर आयेंगे सलमान, ये भी आए साथ…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल के साथ ‘मैं चला’ गाने में नजर आयेंगे। सलमान खान ने एक खास प्रोजेक्ट के लिए भूषण कुमार से हाथ मिलाया है। सलमान खान फिल्म्स और टी-सीरीज मिलकर सिंगल सॉन्ग ‘मैं चला’ लेकर आ रहे हैं। इस गाने में सलमान, प्रज्ञा जायसवाल के …

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल के साथ ‘मैं चला’ गाने में नजर आयेंगे। सलमान खान ने एक खास प्रोजेक्ट के लिए भूषण कुमार से हाथ मिलाया है।

सलमान खान फिल्म्स और टी-सीरीज मिलकर सिंगल सॉन्ग ‘मैं चला’ लेकर आ रहे हैं। इस गाने में सलमान, प्रज्ञा जायसवाल के साथ नजर आयेंगे। वहीं, इस गाने के जरिये यूलिया वंतूर और गुरु रंधावा भी पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ आ रहे हैं।

‘मैं चला’ एक रोमांटिक गीत है। शबीना खान और गिफ्टी ने इस गाने का निर्देशन किया है। गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और इसे कम्पोज भी किया है। यह गाना 22 जनवरी को टी-सीरीज के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

बहुत प्यार से लिखा गया है मैं चला गीत

गाने को लेकर गुरु रंधावा ने कहा, यूलिया वंतूर के साथ जुगलबंदी करके मैं बहुत उत्साहित हूं। यूलिया जबरदस्त कलाकार हैं, साथ ही गर्मजोशी से भरी इंसान हैं। उनकी आवाज अलग है और गाने को वो अलग ही स्तर पर ले गयी हैं। यूलिया ने कहा, मैं चला एक ऐसा गाना है, जिसे बहुत प्यार से लिखा गया है और इसमें जज्बात भरे हुए हैं। हम लोगों ने इसमें अपना दिल उड़ेल दिया है, उम्मीद है कि लोगों की रुह को गाना छुएगा।

ये भी पढ़ें: अंगीठी के जहरीले धुएं से महिला, चार बच्चों की मौत

2022 में बहुत व्यस्त हैं मनोज वाजपेयी, नई स्क्रिप्ट पढ़ना किया बंद…

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी वर्ष 2022 में बहुत व्यस्त हैं और उन्होंने साल 2023 तक कोई भी नई स्क्रिप्ट पढ़ने और नैरेशन का काम लेने से मना कर दिया है। मनोज बाजपेयी ने वर्ष 2021 में राम रेड्डी के अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट और कानू बहल की थ्रिलर डिस्पैच की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इसके बाद उन्होंने अभिषेक चौबे की… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/manoj-bajpayee-is-very-busy-in-2022-stopped-reading-new-script/

संबंधित समाचार