यूपी चुनाव-2022: अखिलेश ने बताया, चाचा शिवपाल किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, जानिए..

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अखिलेश यादव से गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव अपनी पुरानी सीट जसवंतनगर से ही  विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने उन्हें नामांकन के लिए एबी फार्म भी जारी कर दिया है। गौरतलब है कि …

लखनऊ। अखिलेश यादव से गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव अपनी पुरानी सीट जसवंतनगर से ही  विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने उन्हें नामांकन के लिए एबी फार्म भी जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि पहले इस सीट से शिवपाल सिंह यादव की जगह बेटे आदित्य के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा थी। वहीं बदले हुए समीकरण में शिवपाल जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ने को राजी हो गए हैं। बता दें कि 1996 से जसवंतनगर विधानसभा से शिव पाल सिंह लगातार निर्वाचित होते चले आ रहे हैं।

शिवपाल ने कहा- इस बार बनेगी सपा की सरकार

विदित हो कि मंगलवार को चाचा शिव पाल पांच साल में पहली बार सपा के मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उनकी अखिलेश से 40 मिनट तक बातचीत चली। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव काफी संतुष्ट दिखे। शिवपाल ने हुंकार भरते हुए कहा कि इस बार सपा प्रमुख के नेतृत्‍व में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भतीजा अखिलेश ही इस बार यूपी का सीएम बनेगा।

ज्ञातव्य है कि पिछले यूपी चुनाव के दौरान चाचा-भतीजे के बीच लड़ाई चल रही थी। शायद ये ही कारण है कि सपा को यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में करारी शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था। भतीजे अखिलेश से नाराज शिवपाल यादव ने सपा से अलग होते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नाम से नया राजनीतिक दल बना लिया था।

ये भी पढ़ें : दिल्ली: टिकट नहीं मिलने से गुस्साए कार्यकर्ताओं को संभाल सकते हैं शाह, चुनावी रैलियों के साथ उत्साह भरने का भी होगा काम

 

संबंधित समाचार