बरेली: ट्रांसलोकेट होने से बच जाएंगे एक दर्जन से अधिक पेड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इन दिनों शहर भर में पेड़ों के ट्रांसलोकेशन का कार्य वन विभाग की टीम और दिल्ली की एक कंपनी द्वारा मिलकर किया जा रहा है। चौकी चौराहा से लेकर अय्यूब खां चौराहा तक मिशन रोड पर करीब 60 पेड़ों का ट्रांसलोकेशन किया जाना तय हुआ था। जिसमें से 19 पेड़ अब तक …

बरेली, अमृत विचार। इन दिनों शहर भर में पेड़ों के ट्रांसलोकेशन का कार्य वन विभाग की टीम और दिल्ली की एक कंपनी द्वारा मिलकर किया जा रहा है। चौकी चौराहा से लेकर अय्यूब खां चौराहा तक मिशन रोड पर करीब 60 पेड़ों का ट्रांसलोकेशन किया जाना तय हुआ था। जिसमें से 19 पेड़ अब तक ट्रांसलोकेट भी किए जा चुके हैं। मगर राहत की बात यह है कि जिन 60 पेड़ों का ट्रांसकोशन होना था उनमें से करीब एक दर्जन पेड़ ट्रांसलोकेट नहीं किए जाएंगे।

दरअसल पहले जिन पेड़ों को चिन्हित किया गया था अब उनमें 10 से 15 पेड़ ऐसे हैं जिन्हें ट्रांसलोकेट होने से बचाया जा सकता है। दरअसल सर्वे करने पर पता चला कि यह पेड़ नाला निर्माण के आड़े नहीं आ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ऐसी स्थिति में इन पेड़ों को ट्रांसलोकेट नहीं किया जाएगा। बुधवार को भी पेड़ शिफ्ट करने के लिए उनकी छटाई की गई। सदर वन रेंजर वैभव चौधरी के मुताबिक अब तक इस सड़क पर कुल 19 पेड़ों को ट्रांसलोकेट किया जा चुका है।

संबंधित समाचार