बरेली: हज यात्रियों के आवेदन की चाल सुस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हज यात्रा के लिए आवेदन को महज 12 दिन बचे हैं, लेकिन आवेदनों की सुस्त रफ्तार बनी हुई है। कोरोना के चलते 2020 और 2021 की हज यात्रा रद्द कर दी गई थी। 2022 के लिए आवेदन शुरू हुए तो लोगों में आस जागी, मगर कोरोना के नए वैरिएंट ऑमिक्रान के खतरे …

बरेली, अमृत विचार। हज यात्रा के लिए आवेदन को महज 12 दिन बचे हैं, लेकिन आवेदनों की सुस्त रफ्तार बनी हुई है। कोरोना के चलते 2020 और 2021 की हज यात्रा रद्द कर दी गई थी। 2022 के लिए आवेदन शुरू हुए तो लोगों में आस जागी, मगर कोरोना के नए वैरिएंट ऑमिक्रान के खतरे ने हज आवेदन की रफ्तार धीमी कर दी है। आवेदन शुरू हुए दो महीने का समय हो चुका है, लेकिन अब तक संभावित हज कोटे की सीटों का 10 फीसद भी आवेदन नहीं हुआ है।

हज आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। बरेली मंडल की बात करें तो पिछली हज यात्रा में 1500 से लेकर 2000 हज आवेदन किए गए थे, मगर इस बार बरेली के अलावा बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में भी आवेदन की रफ्तार कम है। यहां से लगभग 175, बदायूं से 49, शाहजहांपुर से 42 और पीलीभीत से 26 लोगों ने हज यात्रा के लिए ऑनलाइन फार्म भरे हैं। बरेली से 2019 की हज यात्रा के लिए 1280 हज यात्रियों ने फार्म भरे थे। 1072 लोग हज के सफर पर गए थे।

इसके अलावा 2020 में बरेली से 924 लोगों ने आवेदन किया था, मगर कोरोना के चलते हज यात्रा रद कर दी गई थी। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि उम्मीद है कि बचे हुए दिनों में आवेदन बढ़ जाएं। समिति के हेल्पलाइन प्रभारी नजमुल एसआई खान ने बताया कि हम हज यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन फार्म फ्री भरवा रहे हैं। आवेदन करने वाले लोग हेल्पलाइन नंबर 8476910786 और 7055921786 पर संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार