लखनऊ: पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि बढ़ी, जानें नई डेट…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से 31 जनवरी तक होनी थी, लेकिन बुधवार को आयोग ने परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। अब पीसीएस 2021 की मुख्य परीक्षा 23 से 27 मार्च तक आयोजित की जाएगी। देश और प्रदेश में तेजी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से 31 जनवरी तक होनी थी, लेकिन बुधवार को आयोग ने परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। अब पीसीएस 2021 की मुख्य परीक्षा 23 से 27 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

देश और प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना और ओमीक्रोन के तेजी से बढ़ते संक्रमण की वजह से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह फैसला लिया है। आयोग के सचिव जगदीश की तरफ से जारी सूचना में बताया गया है कि पीसीएस 2021 की मुख्य परीक्षा अब 23 से 27 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

पीसीएस 2021 की मुख्य परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने को लेकर प्रतियोगी छात्र लगातार मांग कर रहे थे। इसको लेकर छात्रों ने सोशल मीडिया पर अभियान भी चलाया था।

प्रतियोगी छात्रों का कहना था कि कोरोना संक्रमण के समय पीसीएस की मुख्य परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ाया जाए। जिसके बाद आयोग की तरफ से बुधवार को सूचना जारी कर पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ाने की जानकारी दी गई है।

महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामला: अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में हिंदू धर्मगुरु कालीचरण महाराज को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। नौपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कालीचरण महाराज को बुधवार रात…

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी मामला: अब ठाणे पुलिस ने कालीचरण महाराज को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार