रायबरेली: प्रत्याशियों के खर्च को लेकर डीएम ने जारी की गाइडलाइन, जानें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए खर्च के लेखा-जोखा को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गाइडलाइन के मुताबिक निर्वाचन व्यय नामांकन की तिथि से मतगणना की तिथि तक होगा। निर्वाचन व्यय के लिए अलग बैंक खाता खोलना होगा। स्वयं की धनराशि अथवा चंदे से प्राप्त धनराशि …

रायबरेली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए खर्च के लेखा-जोखा को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गाइडलाइन के मुताबिक निर्वाचन व्यय नामांकन की तिथि से मतगणना की तिथि तक होगा। निर्वाचन व्यय के लिए अलग बैंक खाता खोलना होगा। स्वयं की धनराशि अथवा चंदे से प्राप्त धनराशि को इसी खाते में रखा जाएगा। किसी एक मद में एक ही व्यक्ति से 10,000 रूपये (दस हजार) से अधिक का नकद लेन-देन नहीं किया जायेगा। इससे अधिक व्यय चेक, ड्राफ्ट अथवा आरटीजीएस से किया जायेगा। जिसकी रसीद प्रस्तुत करनी होगी।

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बैठक कर बताया कि जिस व्यक्ति से चंदा प्राप्त हो रहा है उसको प्रत्याशी द्वारा रसीद दी जायेगी तथा उसका नाम एवं पता प्रस्तुत किया जायेगा। प्रत्येक प्रत्याशी निर्वाचन व्यय अभिकर्ता नियुक्त कर सकता है। प्रत्याशी स्वयं अथवा निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से सम्पूर्ण निर्वाचन अवधि में तीन बार अपने व्यय रजिस्टर की जांच करानी होगी।

कहा कि ऐसे व्यक्ति जिनके विरुद्ध अभियोग दर्ज है। अथवा दोष सिद्ध है तो उन्हे स्वयं के व्यय पर सम्पूर्ण निर्वाचन अवधि में तीन बार समाचार पत्रों एवं टीवी चैनलों पर विज्ञापित करेंगे। साथ ही मतगणना समाप्ति के उपरान्त समस्त व्यय अभिलेख एवं निर्वाचन व्यय रजिस्टर लेखा टीम के पास जमा करना होगा।

कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नामित

डीएम ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन के लिए कन्ट्रोल रूम व हेल्पलाइन हेतु नोडल अधिकारी नामित कर दिया है।

शरद कुमार त्रिपाठी जिला कार्यक्रम अधिकारी रायबरेली को कन्ट्रोल रूम व हेल्पलाइन का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कन्ट्रोल रूम/हेल्पलाइन कक्ष कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय  के पार्श्व कक्ष में स्थापित है जो 24 घण्टे संचालित है कन्ट्रोल रूम/हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करके आम जन/आम नागरिक विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत अपनी शिकायत/सुझाव दर्ज करा सकते हैं। कन्ट्रोल रूम व हेल्पलाइन के  नम्बर 0535-2207040, 0535-2207041, 0535-2207042, 0535-2207043  0535-2207044

पढ़ें- रायबरेली: महिला टोली की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

संबंधित समाचार