बहराइच: चुनाव आयोग पहुंचा आबकारी अधिकारी के स्थानांतरण का मामला, सीईओ को भेजा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में तैनात आबकारी अधिकारी का मामला निर्वाचन आयोग पहुंच गया है। चार साल से अधिक तैनाती व अवैध शराबों की भटिठयां संचालित कराने समेत कई आरोप उन पर लगाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की गई है। शहर के मुहल्ला गुलामअलीपुरा निवासी …

बहराइच। जिले में तैनात आबकारी अधिकारी का मामला निर्वाचन आयोग पहुंच गया है। चार साल से अधिक तैनाती व अवैध शराबों की भटिठयां संचालित कराने समेत कई आरोप उन पर लगाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उन्हें तत्काल हटाने की मांग की गई है।

शहर के मुहल्ला गुलामअलीपुरा निवासी अतुल कुमार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत सरकार को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि जिले में तैनात जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लावनिया चार साल से अधिक समय से तैनात हैं, जो कि अधिकारी सेवाकाल के विरुद्ध है।

साथ ही चुनाव या फिर राष्टीय त्योहारों के दौरान अचानक अवैध व कच्ची शराब की बरामदगी दिखाई जाती है। हकीकत यह है कि अवैध शराब का धंधा उनकी ही सह पर चल रहा है। अभी तक हुई छापामारी में अवैध धंधों से जुडे़ एक भी मुख्य आरोपी को आबकारी विभाग पकड़ नहीं सका है।

ऐसे में विधानसभा निष्पक्ष चुनाव कराना संभव नहीं होगा। लिहाजा उनकी भूमिका की जांच कराकर तत्काल उनका स्थानांतरण किया जाना सही रहेगा। अन्यथा की दशा में विधानसभा चुनाव प्रभावित होगा। आयोग की साख को भी बटटा लगेगा।

ढाबली में चल रही शराब की दुकानें

यह बिडंबना या फिर उच्चाधिकारियों की अनदेखी है कि शहर में ढाबलियों में सरकारी शराब का ठेका चल रहा है। मिशन हॉस्पिटल को जाने वाले रास्ते में गुमटी में शराब की बिक्री हो रही है। इसी तरह डिगिहा से रेलवे स्टेशन पर जाने वाले मार्ग पर ही ढाबली में दुकान चल रही है। मानकों की अनदेखी कर 30 फीसद दुकानों का आवंटन किया गया है।

यहीं नहीं दुकान की चैहददी कागजों में कहीं और दर्ज है, जबकि उस स्थान पर शराब की दुकान है ही नहीं। शहर के डिगिहा तिराहे के नाम की दुकान चुंगी नाका पर संचालित हो रही है।

पढ़ें-NEET-PG में ओबीसी आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट की अनुमति, जानें पूरा फैसला

संबंधित समाचार