मुरादाबाद : जेल से छूटकर पत्नी को भगा ले गया पूर्व प्रेमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी से पहले युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। युवती के पिता ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर वह जेल भेज दिया गया था। इस दौरान युवती की शादी कर दी गई। जेल से छूटने के बाद प्रेमी उसे भगाकर ले गया। अब वह उसके पति को …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी से पहले युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। युवती के पिता ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर वह जेल भेज दिया गया था। इस दौरान युवती की शादी कर दी गई। जेल से छूटने के बाद प्रेमी उसे भगाकर ले गया। अब वह उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित पति ने एसएसपी से गुहार लगाई है।

मुगलपुरा थानाक्षेत्र के मोहल्ला बरवालान निवासी मोहम्मद फईम ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह 15 अगस्त 2018 को मोहल्ले में ही रहने वाली युवती के साथ हुआ था। शादी से पहले उसकी पत्नी मोहल्ले में ही रहने वाले आशु के साथ भाग गई थी। उसके ससुर ने आशु के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस मामले में आशु तीन से साल से जेल में बंद था।

इस दौरान उसके ससुर ने अपनी बेटी की शादी उसके साथ कर दी। इस बारे में उन्हें कुछ भी नहीं बताया गया। जेल से छूटकर आने के बाद 26 दिसंबर को युवक उसकी पत्नी को भगा कर ले गया। पीड़ित ने मुगलपुरा पुलिस को सूचना दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आरोपी युवक के बहनोई को मालूम है कि उसकी पत्नी और आरोपी कहां है। आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार एसएसपी से लगाई। उन्होंने इंस्पेक्टर मुगलपुरा को मामले की जांच खुद करके सात दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार