देवरिया में बदमाशों ने असलहे के बल पर सर्राफ से लूटे लाखों के आभूषण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने असलहे के बल पर आभूषण की दुकान से लाखों रूपये के जेवर लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकौली निवासी सूरज वर्मा शहर के रूद्रपुर रोड पर आभूषण की दुकान किये हुए हैं। बुधवार की रात …

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने असलहे के बल पर आभूषण की दुकान से लाखों रूपये के जेवर लूट लिये। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकौली निवासी सूरज वर्मा शहर के रूद्रपुर रोड पर आभूषण की दुकान किये हुए हैं। बुधवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे कि एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दुकान में घुसकर असलहे के बल पर लाखों रूपये के जेवरात लूट लिये और फरार हो गये।

पीड़ित सर्राफ ने बताया कि बदमाश 600 ग्राम सोने के जेवर और 12 किलो चांदी के जेवर लूट ले गए हैं जिसकी कीमत करीब 32 लाख रूपये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि दुकान और आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगलवाया गया है। सीसी टीवी कैमरा में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस टीम ने सीसी टीवी कैमरा का फुटेज को अपने कब्जे मे ले लिया है।

झांसी में 25 जनवरी से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

झांसी। कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते संक्रमण के बीच होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तकनीकी उन्नयन को शामिल करने के लिए लगातार काम कर रहे निर्वाचन आयोग ने अब उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन पत्र भरने की सुविधा मुहैया करा दी है, जो झांसी में 25 जनवरी से शुरू हो जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने गुरूवार को बताया कि जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 25 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

उम्मीदवार चुनाव आयोग की साइट पर जाकर ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं लेकिन इसके बाद उन्हें निर्वाचित अधिकारी (आरओ) के समक्ष उपस्थित होकर ऑनलाइन किए गए नामांकन पत्र की प्रति और रसीद की प्रति जमा करनी होगी। प्रत्याशी सीधे कलक्ट्रेट जाकर भी नामांकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव-2022: सपा ने खेला बड़ा दांव, सीएम योगी के खिलाफ इनको उतारेगी मैदान में…

संबंधित समाचार