हल्द्वानी: उप कारागार में बंदी की मौत, पॉक्सो एक्ट में बंद था आरोपी
हल्द्वानी, अमृत विचार। उप कारागार, हल्द्वानी में गुरुवार को एक बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 4 सितारगंज निवासी तुफैल अहमद (54) पॉक्सो एक्ट का आरोपी था। उसे 8 जुलाई को उप कारागार हल्द्वानी लाया गया था। बताया गया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उप कारागार, हल्द्वानी में गुरुवार को एक बंदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 4 सितारगंज निवासी तुफैल अहमद (54) पॉक्सो एक्ट का आरोपी था। उसे 8 जुलाई को उप कारागार हल्द्वानी लाया गया था।
बताया गया है कि गुरुवार सुबह तुफैल नाश्ता करने के बाद अन्य बंदियों के साथ बैठा हुआ था। तभी अचानक वह गश खाकर गिर गया। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में जेल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तुफैल की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
