रुद्रपुर: तीन देशों की मुद्रा के साथ 8.38 लाख रुपये बरामद, सीज की रकम
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने 8.38 लाख रुपये पकड़े हैं। इसमें 6.50 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी शामिल है। यह विदेशी मुद्रा कानाडा, यूएस और ऑस्ट्रेलिया की थी। साक्ष्य नहीं मिलने पर रकम जब्त करते हुए आारोपी के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। आदर्श आचार संहिता के चलते सख्ती बढ़ाते हुए …
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने 8.38 लाख रुपये पकड़े हैं। इसमें 6.50 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी शामिल है। यह विदेशी मुद्रा कानाडा, यूएस और ऑस्ट्रेलिया की थी। साक्ष्य नहीं मिलने पर रकम जब्त करते हुए आारोपी के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है।
आदर्श आचार संहिता के चलते सख्ती बढ़ाते हुए कोतवाली पुलिस बुधवार देर रात इंदिरा चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। काशीपुर रोड से एक सफेद रंग की क्रेटा कार नजर आई। पुलिस कर्मियों ने वाहन चेकिंग की तो उसमें से आठ लाख 38 हजार 678 रुपये बरामद हुए। इसमें से दो लाख 22 हजार 800 रुपये भारतीय करेंसी मिली। इसके अलावा चार लाख 89 हजार 500 रुपये कनेडियन, 25 हजार 678 यूएस और एक लाख 700 रुपये ऑस्ट्रेलियन करेंसी बरामद हुई।
पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम सचिन गुंबर निवासी लालपुर थाना किच्छा बताया। मौके पर कोई भी साक्ष्य नहीं मिला, जिस पर बरामद रकम को दुरुपयोग की आशंका पर जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही पुलिस एक्ट के तहत युवक का चालान किया गया। इस दौरान पुलिस टीम में एसएसआई सतीश चंद कापड़ी, चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी प्रदीप कुमार, सिपाही मनोज कुमार आदि शामिल थे।
वीजा उपलब्ध कराने का काम करता है युवक
रुद्रपुर। कोतवाली के एसएसआई सतीश चंद कापड़ी ने बताया कि सचिन का रुद्रपुर में ही लेट्स का ऑफिस है। पूछताछ में पता चला है कि इसमें वह छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए वीजा आदि उपलब्ध कराने का कार्य करता है। मौके पर उसके द्वारा रकम के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
