दिल्ली में कोरोना का कहर: महज 24 घंटों में 43 लोगों ने तोड़ दिया दम, 12 हजार से अधिक संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के केस अब और तेजी से बढ़ना शुरू हो चुके है। इससे भी ज्यादा डरावनी बात है कि अब हर दिन मौतों को भी आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में महज 24 घंटे में मौतों का आंकड़ा 40 पार कर गया। वहीं, 12 हजार से अधिक कोरोना …

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के केस अब और तेजी से बढ़ना शुरू हो चुके है। इससे भी ज्यादा डरावनी बात है कि अब हर दिन मौतों को भी आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में महज 24 घंटे में मौतों का आंकड़ा 40 पार कर गया। वहीं, 12 हजार से अधिक कोरोना के नए मरीज सामने आए। इन दिनों दिल्ली में अब कोरोना की संक्रमण दर में बढ़ोत्तरी होकर 21.48 फीसदी तक पहुंच गई है। जिसकी वजह से अब दिल्ली के अंदर लोगों में एक डर का माहौल पैदा हो गया है।

एक दिन में 43 लोगों की मौत, 12306 नए संक्रमित
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे यानि एक दिन में 12306 नए कोरोना के मरीज सामने आए। वहीं, 43 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इससे पहले 1 जनवरी को दिल्ली में 2796 केस आए थे, जबकि 2 जनवरी की रिपोर्ट में 3194 केस, 3 जनवरी को 4099, 4 जनवरी को 5481, 5 जनवरी 10,665, 6 जनवरी को 15097, 7 जनवरी को 17335, 8 जनवरी को 20181, 9 जनवरी को 22751 और 10 जनवरी को यह आंकड़ा 19166 तक पहुंच गया था. लगातार बढ़ते केस ने अब दिल्ली के लोगों के अंदर एक डर का माहौल पैदा कर दिया है।

संबंधित समाचार