बरेली: बारिश और तापमान गिरने से फसलों पर असर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली,अमृत विचार। बारिश और तापमान में गिरावट फसलों को प्रभावित कर रही है। अब कोहरा बढ़ा तो आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। इस नुकसान से बचने के लिए किसान खेतों में दवा का छिड़काव कर दें ताकि झुलसा रोग से बचा जा सके। जिले में बुधवार रात हुई बारिश से कुछ जगह …

 बरेली,अमृत विचार। बारिश और तापमान में गिरावट फसलों को प्रभावित कर रही है। अब कोहरा बढ़ा तो आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। इस नुकसान से बचने के लिए किसान खेतों में दवा का छिड़काव कर दें ताकि झुलसा रोग से बचा जा सके। जिले में बुधवार रात हुई बारिश से कुछ जगह खेतों में पानी भर गया है। जिले में बहुत कम जगह यह स्थिति है।

वातावरण में नमी है। जो फसलों के लिए हितकर नहीं है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक रिसर्च अजीत सिंह नैन बताते हैं कि जिन खेतों में पानी भरा है वहां नुकसान हो सकता है। फसल को बीमारी लग सकती है। खेतों में पानी नहीं भरना चाहिए। बताते हैं कि आलू की खेती के लिए क्लाउडी सीजन नुकसानदायक है। किसान खेतों में दवा का छिड़काव कर दें।

वे बताते हैं मौसम नमीदार है। बारिश हो गई है। धूप निकली नहीं है। ऐसे में कई साल बाद फसलों में बीमारी देखने को मिली है। आलू में झुलसा रोग लगने की बात किसानों ने बताई है। जिन्होंने आलू की फसल में पहले स्प्रे कर लिया है उनकी फसल बची है।
उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक बताते हैं कि जिले में 60100 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की फसल बोई है। अभी आलू की फसल में कोई रोग नहीं आया है। आंवला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान वहां आलू के किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

उनका कहना है कि कोहरे का प्रकोप नहीं है। किसान फसल में छिड़काव कर दें।
जिला कृषि अधिकारी एके चौधरी बताते हैं कि बारिश तेज नहीं हुई है इसलिए सरसों और मटर की फसल को नुकसान नहीं है। उन्होंने भी कहा कि फसलों में रोग लगे इसके पहले किसान फसल के अनुसार खेतों में छिड़काव कर दें।

यह भी पढ़े-

बरेली: गरीबों का पैसा लेकर फरार हुई कंपनी, महिलाओं समेत सैकड़ाें लोगों ने जमकर किया हंगामा

संबंधित समाचार