भवाली: गर्भवती महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, करते रह गए 108 एंबुलेंस का इंतजार
भवाली, अमृत विचार। भूमियाधार में 108 आपातकालीन सेवा नहीं मिलने से महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से महिला को भवाली अस्पताल ले जाया गया जहां से दोनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पीड़िता के परिजन करीब दो घंटे तक 108 एंबुलेंस का इंतजार करते …
भवाली, अमृत विचार। भूमियाधार में 108 आपातकालीन सेवा नहीं मिलने से महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से महिला को भवाली अस्पताल ले जाया गया जहां से दोनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पीड़िता के परिजन करीब दो घंटे तक 108 एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन समय से स्वास्थ्य सेवा नहीं मिलने से महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया।
मल्ला भूमियाधार निवासी निर्मला आर्य पत्नी मनोज आर्य ने सुबह नौ बजे 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन 10 बजे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिवार और स्थानीय महिलाएं प्रसूता को सड़क तक लाई और 108 एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। जब दो घंटे बाद प्रसूता को काफी पीड़ा होने लगी और उसने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता पंकज बिष्ट ने बताया कि प्रसूता ने कई बार 108 को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके चलते महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हल्द्वानी रेफर किया।
