हरदोई: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में गुरुवार को आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थियों में एक युवक का शव लटकता मिला। पेड़ से शव लटकता देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज …
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में गुरुवार को आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थियों में एक युवक का शव लटकता मिला। पेड़ से शव लटकता देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पाली थाने के खेमपुर गावं निवासी गौरव (19) पुत्र दिनेशचंद्र दीक्षित का शव गुरुवार को गावं के बाहर खेत में आम के पेड़ से लटकता मिला। परिजनों को जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुचं गई।
ये भी पढ़े: पीलीभीत में शाहजहांपुर सीमा से सटे मानपुर जलालपुर के ग्रामीण बोले- रोड नहीं, तो वोट नहीं
मानसिक रूप से परेशान था युवक
वहीं ग्रामीणों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से परेशान था। उसी के चलते उसने ये आत्मघाती कदम उठाया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। मृतक के बड़े भाई ने भी दो साल पूर्व फांसी लगा ली थी। फिलहाल युवक की मौत की असल वजह सामने नही आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पाली थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया मृतक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है, जिसके कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया है। प्रथम दृष्टांत खुदखुशी करने का मामला लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े: बरेली: दिल्ली में कांग्रेसियों के धरना देने पर भी ऊषा गंगवार को नवाबगंज का टिकट
