झांसी मंडलायुक्त ने कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया औचक निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी मे कोरोना की तीसरी लहर के बीच बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बनाये गये कोविड कंटोल एंड कमांड सेंट का मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडये ने गुरुवार को औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट में कोरोना प्रबन्धन एवं नियंत्रण के लिए स्थापित आईसीसीसी के …

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी मे कोरोना की तीसरी लहर के बीच बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बनाये गये कोविड कंटोल एंड कमांड सेंट का मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडये ने गुरुवार को औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट में कोरोना प्रबन्धन एवं नियंत्रण के लिए स्थापित आईसीसीसी के निरीक्षण के दौरान कहा कि संक्रमित लोगों का घर पर ही सफलतापूर्वक उपचार हो, आईसीसीसी के माध्यम से कोविड संक्रमितों से संवाद बनाकर उन्हें मेडिसिन किट सहित उपलब्ध करायी जाएं।

होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड संक्रमिक मरीजों की घर में ही रहने की स्थिति को सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए रैंडमली चिन्हित कर करते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से लोकेशन शेयर करने को कहें, यदि प्राप्त लोकेशन के आधार पर यह पाया जाता है कि वह होम आइसोलेशन में ना होकर अन्य स्थानों पर घूम रहे हैं तो उनके विरुद्ध महामारी अधिनियम,आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 अथवा भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई करें।

मंडलायुक्त ने कहा कि सावधानी और सतर्कता कोरोना से बचने के सबसे बड़े उपाय और उपचार हैं। यद्यपि कोरोना की थर्ड वेव तेज़ी से फैल रही है , इसलिए हम सभी को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान तथा नगरीय क्षेत्रों में पार्षदगण निगरानी समितियों के अध्यक्ष हैं। इनकी अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशावर्कर, एएनएम मिलकर कोरोना टीकाकरण के अभियान को सफल बनाएं।

उन्होंने अपील की कि 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोग कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ अवश्य लें। जिन लोगों ने अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं ली है एवं जिन लोगों की दूसरी डोज़ ओवरड्यू हो चुकी है, उनसे फोन पर वार्ता की जाए एवं वार्ता करने के 48 घंटे के उपरांत उनसे दूसरी डोज़ प्राप्त करने की जानकारी भी प्राप्त की जाए।

उन्होंने कहा कि आईसीसीसी के माध्यम से लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। यह वैक्सीन, कोरोना से बचाव का सर्वोत्तम उपाय है। जितना अधिक वैक्सीनेशन होगा, कोरोना का प्रभाव उतना ही कम होगा। कोरोना वैक्सीन ले चुके व्यक्ति पर कोरोना का बहुत ही हल्का प्रभाव पड़ता है और यह एक सामान्य वायरल फीवर मात्र रह जाता है। इसलिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेना सभी को अनिवार्य है। सभी कोरोना वॉरियर्स और बुजुर्गों को बूस्टर डोज भी उपलब्ध करायी जा रही है। मानवता की रक्षा के लिए हम सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए तथा कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य रूप से लेनी चाहिए, यही कोरोना से बचाव का सर्वोत्तम उपाय है।

यह भी पढ़ें:-भवाली: गर्भवती महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, करते रह गए 108 एंबुलेंस का इंतजार

संबंधित समाचार