बाराबंकी: सामने आई भाजपा विधायक के खिलाफ नाराजगी, चिपकाए गए पोस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तरह-तरह के रंग सामने आ रहे हैं। रामनगर विधानसभा क्षेत्र में तो लोगों ने अपनी नाराजगी सार्वजनिक करते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक के खिलाफ पोस्टर चिपका दिए हैं। ग्राम वासियों का कहना है कि उन्हें ना तो भारतीय जनता पार्टी से कोई शिकायत है और ना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र …

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तरह-तरह के रंग सामने आ रहे हैं। रामनगर विधानसभा क्षेत्र में तो लोगों ने अपनी नाराजगी सार्वजनिक करते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक के खिलाफ पोस्टर चिपका दिए हैं। ग्राम वासियों का कहना है कि उन्हें ना तो भारतीय जनता पार्टी से कोई शिकायत है और ना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ही। परंतु पार्टी ने यदि वर्तमान विधायक को ही उम्मीदवार बनाया तो वह भाजपा को वोट नहीं देंगे।

भाजपा विधायक के खिलाफ लोग खुलकर सामने आए

जिले की रामनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत माधवपुरवा गांव के लोग विधायक के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। बीजेपी विधायक के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ गांव में बीजेपी विधायक के खिलाफ पोस्टर चस्पा कर दिए बल्कि विधायक को चुनाव में वोट ना देने की बात भी कही है।

लगाए पोस्टर- योगी-मोदी से बैर नहीं, अवस्थी की खैर नही…

चुनाव से पहले बाराबंकी जिले में एक भाजपा विधायक के बहिष्कार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां ग्रामीणों ने गांव की कई दीवारों पर मोदी-योगी से बैर नहीं, शरद अवस्थी की खैर नहीं और भाजपा को जिताना है तो वर्तमान विधायक को हटाना है, के पोस्टर चस्पा कर भाजपा के मौजूदा विधायक का विरोध कर रहे हैं। वहीं बीजेपी विधायक के खिलाफ गांव में लगे पोस्टरों का वीडियो टी वी चैनल और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ज्यों ज्यों चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है।

रामनगर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान बीजेपी विधायक के प्रति लोग अपना अपना रोष जाहिर कर रहे हैं।आचार संहिता लगने के बाद से भाजपा विधायक का विरोध क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना कि यदि भाजपा नेतृत्व ने वर्तमान विधायक को टिकट दिया तो निश्चित ही यहां पर बीजेपी अपनी जमानत नहीं बचा पाएगी। ऐसे में अब भाजपा नेतृत्व क्या निर्णय लेता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

ये भी पढ़ें: बरेली: तो टीबी वार्ड में कई मरीज हो सकते हैं संक्रमित

संबंधित समाचार