यूपी चुनाव: दिवंगत भाजपा नेता उपेंद्र शुक्ला का परिवार हुआ सपा में शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता उपेन्द्र शुक्ला की पत्नी शुभावती शुक्ला और बेटों ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा ने श्रीमती शुक्ला को गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पार्टी का उम्मीदवार भी घोषित कर …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता उपेन्द्र शुक्ला की पत्नी शुभावती शुक्ला और बेटों ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा ने श्रीमती शुक्ला को गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पार्टी का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है।
श्रीमती शुक्ला ने अपने दोनों बेटों अरविंद दत्त शुक्ला एवं अमित दत्त शुक्ला के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से यहां स्थित पार्टी मुख्यालय में मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ली। सपा की ओर से सोशल मीडिया पर अखिलेश के साथ शुक्ला परिवार की तस्वीर को साझा कर इसकी पुष्टि की गयी।
सपा के ट्विटर हेंडिल पर यह तस्वीर जारी करते हुये कहा गया कि सपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गोरखपुर सीट पर लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ला जी का परिवार सपा में हुआ शामिल हुआ।
उनकी पत्नी शुभावती शुक्ला, एवं पुत्र अरविंद दत्त शुक्ला और अमित दत्त शुक्ला, का पार्टी में स्वागत एवं अभिनंदन।
इस दौरान हाल ही में बहुजन समाज पार्टी छाेड़ कर सपा में शामिल हुये विधायक विनय शंकर तिवार भी मौजूद थे। तिवारी गोरखपुर की चिल्लूपार सीट से विधायक हैं। इस बीच सपा ने श्रीमती शुक्ला को गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। सपा के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने उनकी उम्मीदवारी की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को उम्रकैद की सजा, 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
