मथुरा: आचार संहिता के उल्लंघन पर रालोद-सपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद)-समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी बबिता देवी द्वारा राया के एक कोल्ड स्टोरेज में बिना अनुमति के सभा करने पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। बबिता देवी ने 200 लोगों को बैठाकर आचार संहिता का किया था उल्लंघन    अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय …

 मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद)-समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी बबिता देवी द्वारा राया के एक कोल्ड स्टोरेज में बिना अनुमति के सभा करने पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

बबिता देवी ने 200 लोगों को बैठाकर आचार संहिता का किया था उल्लंघन   

अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे ने गुरूवार को बताया कि बल्देव विधान सभा क्षेत्र से रालोद-सपा प्रत्याशी बबिता देवी ने न केवल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है बल्कि धारा 144 एवं कोविद-19 के प्रोटोकोल का भी उल्लंघन किया है।

उन्होंने एक कोल्ड स्टोरेज पर लगभग 200 लोगों को बिठाकर बुधवार को सभा की थी। इस आरोप में 13 नामजद एवं लगभग 200 अज्ञात के खिलाफ धारा 171-एफ/188/269 आईपीसी के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: बाराबंकी: 100 साल पुराने हरे वट वृक्ष में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी…

मथुरा: चार्जिंग प्वांइट न बनने से नहीं हो पाया ई-बसों का संचालन

मथुरा। मुख्यमंत्री की ओर से शुरु की गई इलेक्ट्रिक बसों का सुचारु संचालन होने की राह में चार्जिंग प्वाइंट नहीं बन पाने, मार्ग में पड़ने वाले रेल पुल की ऊंचाई कम होने, किराए की दर कंप्यूटर प्रणाली में फीड न हो पाने और बसों के पंजीकरण संबंधी औपचारिकतायें पूरी नहीं हो पाना बाधक बन गया है। योगी ने मंगलवार को इन ब़सों का वर्चुअल उद्घाटन किया था।

मगर, कुछ शुरआती बाधाओं के कारण प्रदेश की धार्मिक पर्यटन नगरी में ई-बसों का परिचालन शुरू नहीं हो सका है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने के क्रम में मथुरा को भी पहले चरण में आठ बसें मिली थी। इनमें से दो बसों का संचालन मंगलवार से… पूरी खबर पढ़ें; https://amritvichar.com/mathura-e-buses-could-not-be-operated-due-to-non-construction-of-charging-point/

संबंधित समाचार