लखनऊ: अवैध शराब का गढ़ बनती जा रही राजधानी, अब तक इतने पकड़े गए तस्कर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी है। इसी के साथ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी शुरू कर दी है। हर दिन शहर में प्रत्येक थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि राजधानी लखनऊ अवैध शराब का गढ़ बनती जा …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी है। इसी के साथ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी शुरू कर दी है। हर दिन शहर में प्रत्येक थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि राजधानी लखनऊ अवैध शराब का गढ़ बनती जा रही है।

हर दिन आधा दर्जन से अधिक शराब तस्कर हो रहे गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से मिले रिकॉर्ड के अनुसार इन दिनों प्रतिदिन औसतन 6-7 मद्य तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। हालांकि अबतक सिर्फ छोटे-छोटे तस्करों की ही गिरफ्तारी हो सकी है, जबकि बड़े तस्कर पुलिस की गिरफ्त से अबतक दूर हैं।

बॉर्डर थानों से सबसे अधिक हो रही तस्करी

अगर पुलिस कमिश्नरेट से मिले पिछले पांच दिनों के आंकड़े पर गौर करें तो पता चलता है राजधानी के अंतर्जनपदीय बॉर्डर पर सबसे अधिक अवैध श राब की तस्करी की जा रही है। इनमें सबसे ऊपर बंथरा, नगराम और गोसाईगंज थाना क्षेत्रों का नाम है। इससे पूर्व गोमती नगर में भी बड़े पैमाने पर अवैध शराब बेचने वाले पकड़े गये हैं।

आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर अवैध शराब खरीद-बिक्री के खिलाफ सघन कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। प्रत्येक थाना स्तर से नियमित रूप से छापेमारी कर कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

  -पीयूष मोर्डिया, जेसीपी, लखनऊ

15 जनवरी से अबतक थाना वार पकड़े गये शराब तस्कर

बंथरा – 6, नगराम – 5, गोसाईगंज – 4, आलमबाग – 3, हुसैनगंज – 2, महानगर – 2, तालकटोरा- 2, कैसरबाग – 1, मोहनलालगंज – 1, सुशांत गोल्फ सिटी – 1, सरोजनी नगर – 1, आशियान – 1, वजीरगंज – 1, गोमती नगर विस्तार  – 1

ये भी पढ़ें; बरेली: दावेदारों का कांग्रेस कार्यालय पर हंगामा, 5 लाख मांगने का आरोप

संबंधित समाचार