बरेली: घर में सास-ससुर के घुसने पर लगाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद मां-बाप ने बेटे का दूसरा निकाह कर दिया। कुछ दिन बाद दूसरी पत्नी ने सास-ससुर का जीना दुश्वार कर दिया। दवा लेने गए सास-ससुर को बहू ने घर में नहीं घुसने दिया। आरोप है कि बहू और उसके परिजन उनके मकान पर कब्जा करना चाह …

बरेली, अमृत विचार। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद मां-बाप ने बेटे का दूसरा निकाह कर दिया। कुछ दिन बाद दूसरी पत्नी ने सास-ससुर का जीना दुश्वार कर दिया। दवा लेने गए सास-ससुर को बहू ने घर में नहीं घुसने दिया। आरोप है कि बहू और उसके परिजन उनके मकान पर कब्जा करना चाह रहे हैं। बुजुर्ग दंपति ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

बारादरी के एजाजनगर की कजीन पत्नी मुनीर अहमद ने बताया कि कुछ समय पहले उनके बेटे का पत्नी से विवाद के चलते तलाक हो गया था। बेटे को अकेला देखकर उन्होंने उसका दूसरा निकाह करा दिया। कुछ दिन तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में दूसरी पत्नी कलह करने लगी। आरोप है कि कनीज पति के साथ 14 सितंबर को दवा लेने गई थीं।

जब वह पति के साथ लौटीं तो बहू ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। आरोप है कि बहू घर में रखा जेवर भी ले गई। पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी से शिकायत की है।

यह भी पढ़े-

बरेली: पहले पैदल चलने वाले भी चुनाव जीत जाते थे

संबंधित समाचार