बरेली: धूप ने दिलाई ठंड से राहत, दो दिन बाद बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दिन में धूप निकली तो लोगों को 10 दिन से जारी शीतलहर से काफी राहत मिली। शाम को तापमान में फिर गिरावट आने से शीतलहर ने जोर पकड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 से 25 जनवरी के बीच …

बरेली,अमृत विचार। जिले में गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दिन में धूप निकली तो लोगों को 10 दिन से जारी शीतलहर से काफी राहत मिली। शाम को तापमान में फिर गिरावट आने से शीतलहर ने जोर पकड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 से 25 जनवरी के बीच बूंदाबांदी या हलकी मध्यम बारिश हो सकती है।

उसके बाद 26 जनवरी से आसमान साफ रहने की संभावना है। धूप की वजह से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री पहुंच गया, हालांकि यह सामान्य से माइनस 5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद धूप निकलेगी।

पंत नगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा, लेकिन धूप निकलने से इसमें कमी आएगी। भूमध्य सागर से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तरी भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फ पड़ने या फिर हल्की मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

कुछ दिन तक मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़े-

बरेली: घर में सास-ससुर के घुसने पर लगाई

संबंधित समाचार