लखनऊ: खांसी और जुकाम होने पर ना बरतें लापरवाही, करें खुद को आइसोलेट…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं मेदांता अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव एवं जागरूकता के लिए गुरुवार को वेबिनार हुआ। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित मेदांता के चिकित्सक और व्यापारी उपस्थित रहे। इस मौके पर व्यापारियों को खांसी जुकाम होने पर सावधानी बरतने की …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं मेदांता अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव एवं जागरूकता के लिए गुरुवार को वेबिनार हुआ। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित मेदांता के चिकित्सक और व्यापारी उपस्थित रहे। इस मौके पर व्यापारियों को खांसी जुकाम होने पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
खांसी-जुकाम से परिवार के लोग भी हो सकते हैं कोरोना संक्रमित
डॉ. रुचिता शर्मा ने कहा कि लोग शुरू में खांसी जुकाम के प्रति लापरवाही करते हैं, जिससे परिवार के अन्य लोग भी चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए। सामान्य तौर पर पांच दिन में नया वैरिएंट समाप्त हो जाता है लेकिन सात दिनों तक क्वारंटाइन रहना चाहिए।
डॉ. शर्मा ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि सामूहिक रूप से चाय पीने एवं भोजन करते समय लोग मास्क हटा देते हैं। यह आदत गलत है। एक मिनट में ही आप संक्रमित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर बीमारी का रोगी या कोई भी दवा लेने वाला व्यक्ति वैक्सीन ले सकता है, यह हानिकारक नहीं है। कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीन है।
वेबिनार में विधानसभा रोड हुसैनगंज के अध्यक्ष जीएस चड्ढा, व्यापारी मोहम्मद आदिल, मनोज रिंगनानी ने डॉक्टर से प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
लखनऊ: ईज ऑफ लिविंग के बेहतर क्रियान्वयन से यूपी के शहर हुये स्मार्ट: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उनकी सरकार के मौजूदा कार्यकाल में ‘ईज ऑफ लिविंग’ को लेकर नियोजित ढंग से काम हुआ जिसका परिणाम है कि प्रदेश के गांवों शहरों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है और इसका असर लोगों के रहन सहन में साफ देखा… पूरी खबर पढ़ें: https://amritvichar.com/up-cities-become-smart-due-to-better-implementation-of-ease-of-living-cm/
