बरेली: 55 केंद्रों पर 43,377 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) को संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के लिए कुल 55 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 17630 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। गुरुवार को इस संबंध में बिशप मंडल इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) को संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के लिए कुल 55 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 17630 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। गुरुवार को इस संबंध में बिशप मंडल इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था होना चाहिए। शिक्षकों और अभ्यर्थियों की विधिवत थर्मल स्कैनिंग कराई जाए। कोरोना के संदिग्ध परीक्षार्थियों के पाए जाने पर तत्काल उचित चिकित्सकीय प्रबंध सुनिश्चित कराया जाए। उन्हें अलग बैठने की व्यवस्था हो। डीआइओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि निर्धारित समय के बाद कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की व्यवस्था की गई है। एडीएम सिटी डा. राम दुलारे पांडे ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा 55 केंद्रों पर सुबह दस बजे होगी, जिसमें 25,747 अभ्यर्थी शामिल रहेंगे। वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से 39 केंद्रों पर होगी।

इसमें 17,630 अभ्यर्थी शामिल रहेंगे। बताया कि परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारी व अन्य व्यक्ति भी स्मार्ट घड़ी के अलावा कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भ्रामक सूचना प्रसारित करने अथवा नकल का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पहली बार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए राज्य स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष से लगातार नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर केवल केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट बिना कैमरे का कीपैड वाला ही फोन ले जा सकते हैं। एसपी सिटी रवीद्र कुमार के साथ केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार