बरेली: अब चार खिलाड़ियों के बीच होगा नॉकआउट मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऑनलाइन माध्यम से चल रही प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेकिंग द ग्रैंड मास्टर में अंडर-10 आयुवर्ग के लीग मुकाबले में चार खिलाड़ियों ने बाजी मार ली है। अब ये चार खिलाड़ियों के बीच नॉक आउट मुकाबले में कांटे की टक्कर रहेगी। प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार गाजियाबाद के विदित …

बरेली, अमृत विचार। ऑनलाइन माध्यम से चल रही प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेकिंग द ग्रैंड मास्टर में अंडर-10 आयुवर्ग के लीग मुकाबले में चार खिलाड़ियों ने बाजी मार ली है। अब ये चार खिलाड़ियों के बीच नॉक आउट मुकाबले में कांटे की टक्कर रहेगी। प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार गाजियाबाद के विदित सेठी ने कानपुर के युग अग्निहोत्री को हराकर अधिकतम 5 अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं, दूसरे बोर्ड पर विवान शुक्ला ने आद्या सिंह को, तीसरे बोर्ड पर अथर्व प्रांजल ने राघव श्रीवास्तव को, चौथे बोर्ड पर विराज सिंह गुंबर ने शेवाय अली को, पांचवें बोर्ड पर श्लोक जैन ने तोशी जनोटी को, छठे बोर्ड पर विवान खंडेलवाल ने श्रेयांश श्रीवास्तव को, सातवें बोर्ड पर कुशाग्र गुप्ता ने प्रणव रस्तोगी को, आठवें बोर्ड पर अथर्व थपलियाल ने नवदीप टंडन को, नौवें बोर्ड पर अभिनंदन ने शौर्य दिव्यांशु को, दसवें बोर्ड पर निवान सदानी ने ओजस राठी को हराया। इनमें से शीर्ष चार के बीच तीन फरवरी को नॉक आउट मुकाबला होगा।

संबंधित समाचार