बहराइच: दवा एजेंसी की दुकान में लगी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान
बहराइच। रिसिय के इंदिरा नगर मोहल्ले में गुरुवार रात को थोक दवा की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलने पर लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। हादसे में डेढ़ लाख की नकदी समेत सवा करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग़ लगने का कारण नहीं पता …
बहराइच। रिसिय के इंदिरा नगर मोहल्ले में गुरुवार रात को थोक दवा की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलने पर लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। हादसे में डेढ़ लाख की नकदी समेत सवा करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग़ लगने का कारण नहीं पता चल सका है।
रिसिया नगर पंचायत के मोहल्ला इंदिरा नगर में बाबा महादेव फार्मेसी की थोक दवा की दुकान है। मकान में नीचे के हिस्से में दुकान का संचालन होता है। जबकि ऊपरी मंजिल में परिवार के लोग निवास करते हैं। दुकान मालिक गौरव मित्तल पुत्र श्रवण मित्तल ने बताया कि गुरुवार रात को सभी दुकान बंद कर घर में चले गए। देर रात को दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी जानकारी समय से परिवार को नहीं हुई।
सुबह तीन बजे ऊपरी मंजिल में धुंआ पहुंचने पर लोग जागे, तब आ़ग लगने की जानकारी हुई। इस पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल कर्मी इंदिरा नगर पहुंचे। सभी ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह से राख हो गई। गौरव ने बताया कि बिक्री का डेढ़ लाख रुपए नकदी, लैपटॉप, कंप्यूटर समेत लगभग सवा करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
पांच घंटे तक जलती रही दुकान
गौरव ने बताया कि देर रात 12 बजे के आसपास आग लगी। आसपास के लोगों ने आग़ बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने भी आग बुझाया। लगभग पांच घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पढ़ें- लखनऊ: में 1090 चौराहे पर भीषण हादसा, कार-बाइक की टक्कर में खून से लथपथ हुई सड़क, 3 की मौत
