हरभजन सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को घर पर किया क्वारंटाइन
नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शुक्रवार को हरभजन सिंह ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी, वह इस वक्त अपने घर पर ही क्वारंटाइन हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं, मुझमें हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद …
नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। शुक्रवार को हरभजन सिंह ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी, वह इस वक्त अपने घर पर ही क्वारंटाइन हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं, मुझमें हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को अपने घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है, मैं सभी सावधानी बरत रहा हूं।
I've tested positive for COVID with mild symptoms. I have quarantined myself at home and taking all the necessary precautions.
I would request those who came in contact with me to get themselves tested at the earliest. Please be safe and take care ??— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 21, 2022
हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को सोशल मीडिया पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान किया था। संन्यास के वक्त उन्होंने कहा था कि वो भविष्य में पंजाब की सेवा करना चाहते हैं। हालांकि, वो ये सेवा किस रूप में करना चाहते हैं, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया था। हरभजन सिंह ने भारत के लिए 23 साल क्रिकेट खेला है। इस दौरान कुल 711 विकेट लिए। उन्होंने संन्यास के वक्त भारतीय क्रिकेट में 23 साल की अपनी लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बताया था। भज्जी दो वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे। उन्होंने भारतीय टीम के साथ मिलकर 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता।
1998 में खेला था पहला टेस्ट
पंजाब से आने वाले हरभजन सिंह ने अपना पहला टेस्ट मैच 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2015 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। वहीं, भज्जी ने अपना पहला वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 1998 में खेला था। उनका आखिरी वनडे मुकाबला 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ था।
टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर
हरभजन सिंह भारत के दूसरे स्पिन गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट में 400 से ज्यादा विकेट लिए थे। उनसे पहले अनिल कुंबले ने यह करनामा किया था। भज्जी ने अपने 103 टेस्ट मैच के करियर में 417 विकेट लिए थे। वहीं 236 वनडे में उनके नाम 269 विकेट रहे थे। उनकी इकोनॉमी भी 4.31 की रही थी। वहीं 28 टी-20 मैच में भज्जी ने 25 विकेट झटके। आईपीएल में हरभजन ने 163 मैच खेलकर 150 विकेट अपने नाम किए।
