मुरादाबाद : कल से वितरित होगा दूसरे चरण का मुफ्त राशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जनवरी के दूसरे चरण का मुफ्त राशन 22-31 जनवरी तक बंटेगा। पहले चरण में मुरादाबाद पूरे प्रदेश में अव्वल रहा था। दूसरे चरण में मुफ्त राशन वितरण में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय योजना के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन …

मुरादाबाद,अमृत विचार। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जनवरी के दूसरे चरण का मुफ्त राशन 22-31 जनवरी तक बंटेगा। पहले चरण में मुरादाबाद पूरे प्रदेश में अव्वल रहा था। दूसरे चरण में मुफ्त राशन वितरण में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से पात्र गृहस्थी और अन्त्योदय योजना के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेंहू और दो किलो चावल या पांच किलो दोनों में से कोई खाद्यान्न दिया जाएगा।

जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 22-31 जनवरी तक द्वितीय चरण का राशन वितरण कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए वितरित किया जाएगा। इसके लिए शहर में पर्यवेक्षणीय अधिकारी को नामित किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर 62 नोडल अधिकारी मुफ्त राशन वितरण की निगरानी करेंगे। कोटेदारों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने दुकानों पर सैनिटाइजर का प्रबंध रखेंगे। दो गज की दूरी के लिए दुकान के सामने पांच गोले बनाएंगे। कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन होने पर कारवाई होगी।

संबंधित समाचार