बहराइच: 77 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 529

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में शुक्रवार को 77 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जबकि 42 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह की ओर से शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। उन्होंने बताया कि 77 लोग पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम …

बहराइच। जिले में शुक्रवार को 77 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जबकि 42 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह की ओर से शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। उन्होंने बताया कि 77 लोग पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है।

सीएमओ ने बताया कि 42 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। जिस पर सभी को घर भेज दिया गया है। सीएमओ के मुताबिक जिले भर में एक्टिव केस की संख्या 529 हो गई है। वही गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को कम संक्रमित आने से स्वास्थ्य टीम के साथ जिलेवासियों ने राहत की सांस ली है।

सहारनपुर में सपा ने छह सीटों पर उतारे उम्मीदवार

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव में बेहद अहम सहारनपुर जिले की सात सीटों में से छह पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव चार उम्मीदवारों को तीन दिन पूर्व पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित कर चुके थे। दो उम्मीदवारों को आज चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने बताया कि उनके भाई चौधरी इंद्रसैन गंगौह सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि देवबंद सीट से कार्तिकेय राणा को आज देर शाम सपा का चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। देवबंद सीट से पूर्व विधायक माविया अली भी दावेदारों में शामिल थे।
कार्तिकेय राणा के पिता राजेंद्र राणा दो बार देवबंद सीट से विधायक रहे हैं। 2002 में उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर अपने ही गांव निवासी भाजपा उम्मीदवार रामपाल पुंडीर को पराजित किया था। बाद में वह पाला बदलकर सपा में चले गए थे और मुलायम सिंह यादव सरकार में मंत्री बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: हजारों बीघे फसल में घुसा एनटीपीसी ऐश पांड का पानी, सिर पकड़ने को मजबूर किसान

संबंधित समाचार