मुरादाबाद : दवा लेकर लौट रही विवाहिता पर पति और देवर ने फेंका तेजाब
मुरादाबाद /भोजपुर, अमृत विचार। सरकारी अस्पताल से दवा लेकर लौट रही विवाहिता पर पति और देवर ने मारपीट की। विरोध करने पर हमलावरों ने महिला के ऊपर सरेराह तेजाब फेंक दिया। तेजाब के हमले में विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उपचार के …
मुरादाबाद /भोजपुर, अमृत विचार। सरकारी अस्पताल से दवा लेकर लौट रही विवाहिता पर पति और देवर ने मारपीट की। विरोध करने पर हमलावरों ने महिला के ऊपर सरेराह तेजाब फेंक दिया। तेजाब के हमले में विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोहल्ला मनिहारान निवासी रफीक की बेटी शहनाज का विवाह एक वर्ष पूर्व खददर बाजार निवासी शकील पुत्र रफीक अंसारी के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिनों बाद ही लेनदेन को लेकर विवाहिता का पति से विवाद हो गया। विवाद थाने तक पहुंचा तो पंचायत ने दंपति में सुलह-समझौता कराकर विवाहिता को ससुराल भेज दिया। कुछ दिनों बाद दुबारा ससुरालवालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तीन महीने से विवाहिता अपने पिता के घर रह रही थी।
शुक्रवार की दोपहर को विवाहिता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से खांसी-बुखार की दवा लेकर पैदल अपने पिता के घर लौट रही थी। इसी बीच जैनुल्लाशाह बाबा के मजार के निकट अचानक पति शकील व देवर विक्की बाइक से आये और विवाहिता को रास्ते में रोककर गाली-गलौच व मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपी शरीर पर तेजाब डालकर फरार हो गये। विवाहिता तेजाब के हमले में बुरी तरह झुलस गई।
राहगीरों ने विवाहिता को निजी अस्पताल पहुंचा कर तेजाब से जले कफड़े बदलवाकर ई-रिक्शा में बैठाकर थाने भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति-देवर के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश डाल रही है।
