बरेली: आप ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटी लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस चुनावी युद्ध में सियासत का सेमीफानल माने जाने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जनपद के बाकी 4 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की घोषणा कर दी है। शुक्रवार …

बरेली,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटी लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस चुनावी युद्ध में सियासत का सेमीफानल माने जाने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जनपद के बाकी 4 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की घोषणा कर दी है।

शुक्रवार को दोपहर बाद आंवला, बहेड़ी, भोजीपुरा और कैंट विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की नाम की घोषणा हुई । आंवला से बतौर प्रभारी चुनाव की तैयारी में लगे राम सिंह, बहेड़ी से मो. आशिफ, कैंट से चुनावी माहौल बनाने में लगीं महिला प्रत्याशी शिवरी नागवंशी और भोजीपुरा सीट से डा. महेंद्र पाल सिंह राना को उम्मीदवार बनाया गया है।

आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता शाने अली ने बताया कि कुल 9 विधानसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार उतरे गए हैं। पहली लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए थे। इसके बाद बाकी सीटों पर हाईकमान ने मंथन कर सूची जारी कर दी है।

ये भी पढ़े-

बरेली: सोशल मीडिया पर दावेदारों में मचा घमासान

संबंधित समाचार