बरेली: मौलाना तौकीर रजा खां के आवास पर हुई बैठक
अमृत विचार,बरेली। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के निवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जुनैद हुसैन भी मौजूद रहे। मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा अब वक्त आ गया है कि देश व प्रदेश से इन साम्प्रदायिक ताकतों के मंसूबो को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। देश …
अमृत विचार,बरेली। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के निवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जुनैद हुसैन भी मौजूद रहे। मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा अब वक्त आ गया है कि देश व प्रदेश से इन साम्प्रदायिक ताकतों के मंसूबो को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
देश में अमन चैन बरकरार रखने के लिए एक मात्र कांग्रेस ही विकल्प है। प्रदेश के हालात देखते हुए ही मैने कांग्रेस को समर्थन करने का फैसला लिया है। जुनैद हुसैन ने कहा मौलाना तौकीर रजा खां के कांग्रेस को समर्थन देने से पार्टी को बहुत बल मिला है। हमें यकीन है चुनाव के नतीजे इस बार चौकाने वाले आएंगे।
प्रदेश सरकार रोजगार देने में विफल रही। इस मौके पर डा. नफीस, नदीम खां, मखदूम बेग, डा. जाकिर खान, इश्तयाक रजा, कमर गनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी देखे-
