बरेली: गौकसों को पशु मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से वांछित चल रहे गौ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गौकशी में शामिल होने की बात को स्वीकार किया है। इज्जतनगर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे विलयधाम पुल के पास से प्रेमनगर के सुर्खाबानखाना निवासी रफीक को गिरफ्तार किया। रफीक के खिलाफ …

बरेली, अमृत विचार। लंबे समय से वांछित चल रहे गौ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गौकशी में शामिल होने की बात को स्वीकार किया है। इज्जतनगर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे विलयधाम पुल के पास से प्रेमनगर के सुर्खाबानखाना निवासी रफीक को गिरफ्तार किया।

रफीक के खिलाफ कुछ समय पहले इज्जतनगर थाने में गौकशी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी तभी से वह फरार चल रहा था। पुलिस की पूछताछ में रफीक ने बताया कि गौकशी के लिए वह गौवंशीय पशुओं को खरीदने का काम करता है और अन्य तस्करों तक पहुंचाता है।

साथ ही उसने सहुआ में हुई गौकशी के दौरान गौवंशीय पशुओं को गौकसों तक पहुंचाने का काम किया था। पूछताछ में रफीक ने कुछ अन्य गौ तस्करों के नाम खोले हैं। पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर रफीक को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े-

बरेली: मौलाना तौकीर रजा खां के आवास पर हुई बैठक

संबंधित समाचार