UP Election 2022: मायावती की चुनाव से पहले की चुप्पी पर प्रियंका गांधी ने जताई हैरानी, कही ये बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनाव के पहले की बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की चुप्पी पर हैरानी जताते हुए कहा कि ये चुप्पी उनकी समझ के बाहर है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ‘छह-सात महीने पहले तक हमें लगता था कि उनकी पार्टी एक्टिव नहीं है। हमें लगा शायद …

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधानसभा चुनाव के पहले की बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की चुप्पी पर हैरानी जताते हुए कहा कि ये चुप्पी उनकी समझ के बाहर है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ‘छह-सात महीने पहले तक हमें लगता था कि उनकी पार्टी एक्टिव नहीं है। हमें लगा शायद वह चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हम भी बहुत हैरान हैं कि चुनाव शुरू हो गया है। हम बीच चुनाव में हैं और जैसा कि आप कह रहे हैं कि वह अभी एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने चुप्पी साध रखी है। यह मेरी समझ के बाहर है। यह भी संभव है कि भाजपा सरकार मायावती पर दबाव बना रही हो।

पढ़ें- UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान, कहा- बीजेपी को छोड़कर किसी भी पार्टी से कर सकते हैं गठबंधन…

संबंधित समाचार