बहराइच: गांव के नजदीक पहुंचा तेंदुआ, जंगल में भेजने का वनकर्मी कर रहे प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर रेंज में बीते पांच दिन में तीन लोगों की मौत तेंदुए के हमले में हुई है। निरंतर हो रहे हमले को देखते हुए शुक्रवार रात को पगडंडियों पर वनकर्मी और पुलिस की सायरन बजाती वाहन दौड़ती रही। पूरी रात वन कर्मी रात्रि गश्त करते रहे। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में बीते …

बहराइच। मोतीपुर रेंज में बीते पांच दिन में तीन लोगों की मौत तेंदुए के हमले में हुई है। निरंतर हो रहे हमले को देखते हुए शुक्रवार रात को पगडंडियों पर वनकर्मी और पुलिस की सायरन बजाती वाहन दौड़ती रही। पूरी रात वन कर्मी रात्रि गश्त करते रहे।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में बीते पांच दिन से अचानक तेंदुए के हमले बढ़ गए हैं। तीन बच्चों की मौत तेंदुए के हमले में हुई है। इससे ग्रामीण जहां दहशत में हैं। वहीं वनकर्मी भी परेशान हैं। शुक्रवार को मोतीपुर रेंज के नौसर गुमटिहा खटिकन पुरवा गांव निवासी 10 वर्षीय सोनी को भी तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया।

इससे ग्रामीणों में भय के साथ नाराजगी है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार रात को गांव की पगडंडियों पर वन और पुलिस विभाग के वाहन दौड़ पड़े। सड़क मार्ग सायरन बजाती वाहन चल रही थी। पूरी रात सायरन बजाते वाहन से वन कर्मी रात्रि गश्त करते रहे।

सायरन बजने से ग्रामीण भी नहीं सो सके। साथ ही वन कर्मी भी पूरी रात जागे। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने बताया कि सायरन इसलिए बजाकर सुरक्षा दी गई, क्योंकि गांव के नजदीक मौजूद तेंदुए जंगल में चले जायेंगे।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि मोतीपुर रेंज से सटे गांव के आसपास एक से अधिक तेंदुए आ गए हैं। ऐसे में सभी शिकार की तलाश में जंगल से बाहर आकर हमला कर रहे हैं।

पढ़ें- UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने दिया बड़ा बयान, कहा- सपा वाशिंग मशीन है जिसमें संघी सेक्यूलर बन जाते हैं…

संबंधित समाचार