अब फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगी ‘लाल सिंह चड्ढा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। अब खबरे आ रही हैं कि फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 14 अप्रैल को रिलीज होगी। आमिर खान लंबे समय से अपनी फिल्म ‘लाल …

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। अब खबरे आ रही हैं कि फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 14 अप्रैल को रिलीज होगी।

आमिर खान लंबे समय से अपनी फिल्म ‘लाल सिंह़ चड्ढा’ को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से बन रही यह फिल्म पहले दिसंबर 2021 में रिलीज़ होनी थी। लेकिन अचानक कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी होने के बाद फिल्म की रिलीज़ टाल दी गई थी। अब आमिर खान ने सभो अफवाहों पर विराम लगाते हुए फिल्म की नई रिलीज़ का एलान कर दिया है।

आमिर खान प्रोडक्शन्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए घोषित किया है कि यह फ़िल्म 14 अप्रैल 2022 में ही रिलीज़ होगी। पोस्ट में लिखा गया है, “अफवाहों के मद्देनजर हम कन्फर्म करना चाहते हैं कि लाल सिंह चड्ढा को 14 अप्रैल 2022 को बैसाखी के शुभ अवसर पर रिलीज किया जाएगा। हम फिर से उन सभी लोगों का शुक्रिया करना चाहेंगे जिन्होंने इस फिल्म की अभी तक की जर्नी को सपोर्ट किया।

वायाकॉम 18 स्टूडियो और आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और लिरिक्स आमिताभ भट्टाचार्या ने लिखी है, जबकि इसकी स्क्रिप्ट अतुल कुलकर्णी ने लिखी है।”

गौरतलब है कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर, मोना सिंह और नागा चैतन्या भी अहम भूमिका निभाते नजर आयेंगे।

पढ़ें- मां बनीं प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका