बरेली: सुप्रिया ऐरन और प्रवीण सिंह ऐरन सपा में शामिल, टिकट भी मिला, सभी विधानसभाओं के प्रत्याशी घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली से कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद और मंत्री रहे प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं हैं। सुप्रिया ऐरन को कैंट से टिकट भी मिल गया है। इनके अलावा संडीला से पूर्व बीजेपी विधायक महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह भी सपा …

बरेली, अमृत विचार। बरेली से कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद और मंत्री रहे प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं हैं। सुप्रिया ऐरन को कैंट से टिकट भी मिल गया है। इनके अलावा संडीला से पूर्व बीजेपी विधायक महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह भी सपा के साथ हो गए हैं। इन सभी को अखिलेश यादव ने सपा की सदस्यता दिलाई है।

वहीं सपा ने सभी नौ विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता मंयक शुक्ला ने बताया कि फरीदपुर से  विजय पाल सिंह, आंवला से आरके शर्मा, बिथरी चैनपुर से अगम मौर्य, केंट से सुप्रिया ऐरन, बरेली की शहर विधानसभा से राजेश अग्रवाल, भोजीपुरा से सहजिल इस्लाम, बहेड़ी से आताउर रहमान, नवाबगंज से भगवत सरन गंगवार और मीरगंज से सुल्तान बेग को उम्मीदवार के रूप में उतारा है।

ये भी पढ़े-

जिलाधिकारियों से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा- आजादी के 75 साल बाद भी देश में पीछे ही रह गए कई जिले

 

 

 

संबंधित समाचार