लता मंगेशकर के निधन की उड़ी अफवाह का सिंगर के स्पोक्सपर्सन ने किया खंडन, फैंस से की ये अपील..
मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना से पीड़ित होने के चलते 15 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच लता मंगेशकर की खराब सेहत और निधन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लता मंगेशकर के स्पोक्सपर्सन ने जानकारी दी कि वो अभी भी ICU में एडमिट हैं …
मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना से पीड़ित होने के चलते 15 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच लता मंगेशकर की खराब सेहत और निधन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
लता मंगेशकर के स्पोक्सपर्सन ने जानकारी दी कि वो अभी भी ICU में एडमिट हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत में पहले से काफी सुधार भी हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल लता मंगेशकर की खराब सेहत की झूठी खबरें पर ध्यान न दें।
पढ़ें- अब फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगी ‘लाल सिंह चड्ढा’
