मुरादाबाद : 30 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को 30 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। हालांकि इस अवधि में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को जारी आदेश में शिक्षण संस्थानों को 30 जनवरी तक बंद रखने के लिए …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को 30 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। हालांकि इस अवधि में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को जारी आदेश में शिक्षण संस्थानों को 30 जनवरी तक बंद रखने के लिए कहा है।

मंडलायुक्त, अपर पुलिस महानिदेशक समस्त जोन, पुलिस महानिरीक्षक, अपर पुलिस महानिरीक्षक रेंज, जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के लिए आदेश दिया गया है।

वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरुण कुमार दुबे ने शासन के आदेश के क्रम में स्थानीय स्तर पर भी जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित करने की बात कही है।

 

संबंधित समाचार