बहराइच: एसडीएम व सीओ के साथ संवेदनशील बूथों का अर्ध सैनिक बल के जवानों ने लिया जायजा
बहराइच। पयागपुर में संवेदनशील बूथों का अर्ध सैनिक बल के जवानों ने जायजा लिया। ग्रामीणों को निर्भीक होकर मतदान करने की बात कही। बहराइच जिले में पांचवें चरण में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और प्रशासन संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का जायजा ले रही …
बहराइच। पयागपुर में संवेदनशील बूथों का अर्ध सैनिक बल के जवानों ने जायजा लिया। ग्रामीणों को निर्भीक होकर मतदान करने की बात कही। बहराइच जिले में पांचवें चरण में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और प्रशासन संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का जायजा ले रही है।
शनिवार को पयागपुर के संवेदनशील बूथों का उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया की अगुवाई में अर्ध सैनिक बल के जवानों ने जायजा लिया। आगामी विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रसाशन ने संवेदनशील मतदान स्थलों पर पहुंचकर फ्लैग मार्च किया और लोगो को निष्पक्ष मतदान करने का आहवान किया।
जिसमें क्षेत्र के अकरौरा, सेमारियाँवा, मनिकापुर, सहित तमाम संवेदनशील मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। भृमण के दौरान थानाध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा सहित सीमा सुरक्षा बल के जवान भारी संख्या में मौजूद रहे।
झांसी पुलिस ने जांच में बरामद किये 18 लाख रुपए
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस जांच अभियान में लगी है और इसी क्रम में पुलिस ने एक कार से 18 लाख रुपये बरामद किये हैं। पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराये जाने के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शिवहरि मीणा की निर्देशन में गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे थाना नवाबाद पुलिस टीम द्वारा सेब मण्डी मऊरानीपुर तिराहे पर कल देर रात एक संदिग्ध कार को रोका गया।
यह भी पढ़ें:-UP Election 2022: अखिलेश यादव ने जनता से किया वादा, कहा- सत्ता में लौटे तो 22 लाख नौजवानों को देंगे नौकरी
