रायबरेलीः कोहरा और बारिश से बढ़ी गलन, लुढ़का तापमान
रायबरेली। जनवरी में मौसम का बदला मिजाज लोगों को परेशान किए हुए है। पिछले कई वर्षों में इस तरह की सर्दी जनवरी में नहीं पड़ी। दो दिन गुनगुनी धूप निकलने के बाद शुक्रवार रात से मौसम बदल गया। शनिवार को कोहरा होने के साथ रिमझिम बारिश हुई जिससे लोग सर्दी से परेशान रहे। सूर्यदेव के …
रायबरेली। जनवरी में मौसम का बदला मिजाज लोगों को परेशान किए हुए है। पिछले कई वर्षों में इस तरह की सर्दी जनवरी में नहीं पड़ी। दो दिन गुनगुनी धूप निकलने के बाद शुक्रवार रात से मौसम बदल गया। शनिवार को कोहरा होने के साथ रिमझिम बारिश हुई जिससे लोग सर्दी से परेशान रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए वहीं रात में पाला पड़ने से भीषण गलन के साथ आलू की फसल करने वाले किसान परेशान हैं।
शनिवार को हुई बारिश के से रायबरेली में तापमान लुढ़क गया। सुबह घना कोहरा रहा। हाल यह रहा कि सुबह 8 बजे दृश्यता 5 मीटर रही। जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं सड़क पर कम ही लोग निकले। दो दिन बाद सर्दी ने फिर से अपना सितम ढाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन ऐसे ही बादल छाए रहेंगे। सुबह-शाम कोहरा रहेगा।
हल्की हवाएं चलेंगी जिससे आने वाले दिनों में ठंड और गलन के साथ शीतलहर की वजह से ठिठुरन बढ़ेंगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी आई है। बताते हैं कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते सर्द हवाएं बह रहीं थीं। इसके चलते मोटे गर्म कपड़ों में भी लोग कांपते रहे।
पाला पड़ने से आलू को नुकसान
रात में पिछले तीन दिन से पाला पड़ रहा है जिससे आलू की फसल को झुलसा रोग लगने की संभावना हो गई है। जिला उद्यान अधिकारी केशव राम चौधरी के मुताबिक किसान आलू की फसल में पानी न लगाएं वहीं राख का छिड़काव करें। साथ ही रोग नाशक दवा का छिड़काव करें।
गर्म कपड़ों की बाजार में बढ़ी भीड़
सर्दी बढ़ते ही गर्म कपड़ों के बाजार में भीड़ लगना शुरू हो गई है। लोग स्वेटर, जैकेट आदि की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में तिब्बत के गर्म कपड़ों की अधिक खरीदारी हो रही है।
20 साल बाद जनवरी में पड़ रही कड़ाके की सर्दी
करीब 20 साल बाद जनवरी में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। मकर संक्रांति के बाद से सर्दी ने यू टर्न लिया जिससे लोगों की हड्डियां कांप गई हैं। उत्तर की बर्फीली हवा से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और अभी राहत की उम्मीद कम है। पूरे जनवरी सर्दी सितम ढाएगी। 20 साल बाद जनवरी सबसे सर्दी भरा है। औसत तापमान 12 डिग्री है। 22 जनवरी से विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिससे बारिश के साथ भीषण सर्दी से लोगों को दोचार होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:-UP Election 2022 : सपा ने शिवपाल यादव को इटावा की इस सीट से बनाया उम्मीदवार
