रामपुर: कोरोना संक्रमित किशोरी समेत दो की मौत, 148 नए संक्रमित मिले
रामपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेज होता जा रहा है। शनिवार को एक किशोरी और वृद्ध की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई। दो दिन में कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। वहीं, शनिवार को 148 संक्रमित और मिले हैं। जबकि 241 संक्रमितों …
रामपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेज होता जा रहा है। शनिवार को एक किशोरी और वृद्ध की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई। दो दिन में कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। वहीं, शनिवार को 148 संक्रमित और मिले हैं। जबकि 241 संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से तीसरी लहर में मिले केसों की संख्या 882 रह गई है। तीन मरीजों की मौत होने से लोगों में दहशत है।
पटवाई थाना क्षेत्र के ठाकुरद्वारा के रहने वाले एक 67 वर्षीय व्यक्ति को परिजन बीमार होने पर मुरादाबाद के टीएमयू में ले गए थे। जहां जांच में वह कोरोना संक्रमित मिला था। टीएमयू में ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला मिलक थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव का है यहां की 17 वर्षीय किशोरी 14 दिन पहले भर्ती हुई जिसे कोविड अस्पताल मुरादाबाद भेजा गया था। इस किशोरी की मौत भी मुरादाबाद में ही हुई है। जबकि दो दिन पहले भी शहर के एक वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई थी।
तीसरी लहर में कोरोना संक्रमित तीन लोगों की मौत होने से खलबली मच गई है। वहीं दूसरी ओर शनिवार को 148 नए संक्रमित मिले हैं। जिसमें कई स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। वहीं राहत की बात यह है कि 241 मरीजों का आईसोलेशन पूर्ण हो गया है। सभी को सप्ताह भर के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। कोरोना की तीसरी लहर में जनपद में अब तक 882 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद लोग सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे के भीतर मिले स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को 148 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोविड 19 के नोडल अधिकारी डा. पंकज द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को आरटीपीसीआर में 136, एंटीजन में 8, प्राइवेट लैब की जांच में 4 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 882 मरीजों का आईसोलेशन पूर्ण हो गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 882 हो गई है।
यहां मिले संक्रमित
बिलासपुर, शीरी मियां, विकास भवन, आवास विकास कालोनी,बगीचा छोटे मियां, सांई विहार, पुलिस लाइन, सराए गेट, जेल रोड, तोपखाना, पक्का बाग, बाजोडी टोला,बेरियान, एलआईयू आफिस, बीएसएनएल कालोनी, जिला कारागार, दढियाल में संक्रमित मिले हैं।
लोग बरते रहे हैं लापरवाही
कोरोना की तीसरी लहर में जनपद में संक्रमित सामने आ रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। बाजारों में भीड़ का रैला थम नहीं रहा है। शहर के मुख्य बाजारों से लेकर साप्ताहिक बाजारों, होटलों व रेस्टोरेंट में भीड़ उमड़ रही है। यहां पर न तो लोगों के चेहरे पर मास्क होता है और न ही आपस में सामजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं।
कोरोना पर एक नजर
तीसरे चरण में कुल संक्रमित-882
कुल ठीक हुए केस-13204
अब तक कुल संक्रमित-14234
कुल मृतक-151
कुल रेफर-111
होम आईसोलेशन-882
टीएमयू में शाहबाद पटवाई के एक वृद्ध और मिलक के गांव सिमरिया की किशोरी भर्ती थी जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी।-डा. एसपी सिंह,सीएमओ
