मुरादाबाद में 39 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा, डायवर्ट रहेगा रूट
मुरादाबाद, अमृत विचार। यूपी टीईटी की परीक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। महानगर में 39 केंद्रों में दो पालियों में होने वाली परीक्षा के मद्देनजर रविवार को महानगर का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इस परीक्षा में 34357 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके अलावा उनके साथ आने वाले अभिभावकों की वजह से …
मुरादाबाद, अमृत विचार। यूपी टीईटी की परीक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। महानगर में 39 केंद्रों में दो पालियों में होने वाली परीक्षा के मद्देनजर रविवार को महानगर का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इस परीक्षा में 34357 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके अलावा उनके साथ आने वाले अभिभावकों की वजह से संख्या बढ़कर करीब 50 हजार तक पहुंच जाएगी। रूट डायवर्जन दोपहर दो बजे से चालू होगा।
प्लान के तहत रविवार को बिजनौर और कांठ की ओर से आने वाली रोडवेज बजे दोपहर दो बजे तक पहले की तरह ही आएंगी। दो बजे के बाद इन बसों को किला तिराहे पर रोक दिया जाएगा। इसके बाद यहीं से सवारियां लेकर वापस लौट जाएंगी। जबकि संभल, दिल्ली व बिलारी की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें दोपहर दो बजे के बाद आजादनगर मोड़ तक आएंगी।
रामपुर व बरेली की ओर से आने वाली रोडवेज बसों को दो बजे के बाद हनुमान मूर्ति के आगे जाने की अनुमित नहीं होगी। काशीपुर, टांडा और बाजपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों को प्रेमवंडर लैंड के पास फ्लाईओवर के नीचे रोक दिया जाएगा। वहीं दो बजे के बाद पासवाले भारी वाहनों की भी नो इंट्री हो जाएगी।
