अयोध्या : यूपीटीईटी परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों पर जमा होंगे अभ्यार्थियों के मोबाइल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के 50 केंद्रों पर आध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) रविवार को दो पालियों में होगी। जिला प्रशासन ने सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि सुबह 10 से 12:30 बजे तक (प्राथमिक स्तर) व दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक (उच्च प्राथमिक स्तर) दो पालियों …

अयोध्या। जनपद के 50 केंद्रों पर आध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) रविवार को दो पालियों में होगी। जिला प्रशासन ने सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि सुबह 10 से 12:30 बजे तक (प्राथमिक स्तर) व दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक (उच्च प्राथमिक स्तर) दो पालियों में यूपीटीईटी का आयोजन होना है। प्रथम पाली में 27205 व द्वितीय पाली में 19441 कुल 46646 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की अच्छी से चेकिंग हो व परीक्षार्थियों के पास फोटोयुक्त प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र/अंक तथा काले बाल प्वाइंट पेन के साथ प्रवेश की अनुमति प्रदान की जायेगी। कोई भी अवांछनीय सामाग्री किसी भी दशा में कोई भी परीक्षा केन्द्र के अंदर न ले जाने पाये। परीक्षा केन्द्रों पर सभी अभ्यर्थी समय से पहुंचकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करें और परीक्षा व कोविड सम्बंधी समस्त निदेर्शो का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्यित करायें।

प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर बच्चों के मोबाइल आदि जमा करने की समुचित व्यवस्था परीक्षा केन्द्र संस्थापक सुनिश्चित करें। परीक्षा को पूर्ण रूप से पारदर्शी ढंग से परीक्षा को सम्पन्न कराये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार का लापरवाही न होने पाये, निर्देशों का अक्षरश: से पालन हों। पुलिस बल व कर्मचारी चेकिंग, टेस्टिंग अच्छे से करें। नियमों व निर्देशों ं में किसी भी स्थिति में शिथिलता न बरती जायें और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराया जाय।

यह भी पढ़ें:-राहुल गांधी बोले- शुरू से ही जन अधिकारों को खत्म करने की कोशिश करती आ रही है मोदी सरकार

संबंधित समाचार