लखनऊ: हिंदू आर्मी चीफ का बड़ा बयान, कहा- 2022 का चुनाव देवता और दानवों के बीच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने, इसके लिए हिंदू आर्मी मेहनत कर रही है। हिंदू आर्मी चीफ सुशील तिवारी ने कहा कि हर काल में देव और दानव होते थे। राम काल में राक्षस रावण था,  कृष्ण काल मे कंस था। आज मोदी, योगी काल में ओम प्रकाश राजभर, चंद्र …

लखनऊ। प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने, इसके लिए हिंदू आर्मी मेहनत कर रही है। हिंदू आर्मी चीफ सुशील तिवारी ने कहा कि हर काल में देव और दानव होते थे। राम काल में राक्षस रावण था,  कृष्ण काल मे कंस था। आज मोदी, योगी काल में ओम प्रकाश राजभर, चंद्र शेखर रावण और अन्य विपक्षी पार्टियां सब दानाव राक्षस है।

हिंदू आर्मी चीफ ने कहा- देवताओं की ही होगी जीत

इस चुनाव में देव की जीत होगी और दानवों का विनाश निश्चित है। सुशील तिवारी ने कहा कि हिंदू आर्मी की पूरी टीम जी-जान से मेहनत करने में जुटी है, जिससे उत्तर प्रदेश में पुनः मुख्यमंत्री योगी को बनाया जा सके । 2022 विधानसभा चुनाव में देव व दानवो के बीच की लड़ाई है, और सत्य की जीत सुनिश्चित है।

ये भी पढ़ें : उन्नाव: ‘अवैध हथियार’ बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलाह बरामद

बड़ी खबर: कोहरे की वजह से तेजस हुई लेट, 544 यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

लखनऊ। तेजस ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा दिया जाएगा। बताते चले कि नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली तेजस एक्सप्रेस कोहरे के चलते शुक्रवार रात दो घंटे की देरी से लखनऊ जंक्शन पहुंची। ऐसे में अब यात्रियों को मुआवजा मिलेगा। आईआरसीटीसी के नियमों के अनुसार ट्रेन एक घंटा लेट होने पर 100 और दो या दो से अधिक घंटे की देरी पर प्रति व्यक्ति ढाई सौ रुपया मुआवजा दिए जाने का नियम है।

लखनऊ ट्रेन लेट पहुंचने पर यात्रियों की मांग पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन मुआवजा देगा। नई दिल्ली से 544 यात्री लखनऊ के लिए चले… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://amritvichar.com/big-news-tejas-delayed-due-to-fog-544-passengers-will-get-compensation/

संबंधित समाचार