सीतापुर: पुलिस ने अवैध शराब के साथ 29 को किया गिरफ्तार
सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 730 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। और दो भट्ठी सहित 29 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना थानगांव पुलिस ने 80 ली0 अवैध शराब, 02 भट्ठी सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। थाना खैराबाद पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। …
सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 730 लीटर अवैध शराब बरामद किया है। और दो भट्ठी सहित 29 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। थाना थानगांव पुलिस ने 80 ली0 अवैध शराब, 02 भट्ठी सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। थाना खैराबाद पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है।
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 30 ली. अवैध शराब सहित एक, थाना हरगांव पुलिस नेे 20 ली. अवैध शराब सहित एक, थाना तालगांव पुलिस ने 40 अवैध शराब सहित एक, थाना सकरन पुलिस ने 40 ली.अवैध शराब सहित दो, थाना तंबौर पुलिस ने 10 ली. अवैध शराब के साथ एक, थाना रेउसा पुलिस ने 200 ली. अवैध शराब के साथ दस अभियुक्त गिरफ्तार किए है।
थाना मिश्रिख पुलिस ने 40 ली. अवैध शराब सहित दो, थाना रामपुर कलां पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब सहित एक, थाना मछरेहटा पुलिस ने 80 ली. अवैध शराब सहित दो, थाना सदरपुर पुलिस ने 60 ली. अवैध शराब सहित एक, थाना बिसवां पुलिस ने 20 ली. अवैध शराब सहित एक, थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दस ली. अवैध शराब के साथ एक, थाना संदना पलिस ने 60 ली. अवैध शराब सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार किए है।
पुल की रेलिंग टूटने से दुर्घटना की आशंका
मानपुर/सीतापुर। क्षेत्र में सीतापुर-बिसवां मार्ग पर शारदा नहर पर बने पुल की रैलिंग टूट जाने से दुर्घटना की आशंका प्रबल हो गई है। पुल सकरा होने से आये दिन दुर्घटना होती रहती है। क्षेत्र से निकली शारदा सहायक खीरी ब्रांच नहर पर बना पुल काफी जर्जर हो गया है। इस पुल का निर्माण अंग्रेजी शासन काल में हुआ था। उस समय सीतापुर बिसवां मार्ग सिंगल लेन का था। कुछ वर्ष पहले इस मार्ग को डबल लेन करके सीतापुर वाया बहराइच कर दिया गया था। जिससे इस रोड पर वाहनों का आवागमन काफी बढ़ गया।
पुल की चौड़ाई न बढ़ने से यहाँ वाहन अक्सर दुर्घटना ग्रस्त हो जाते हैं। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। करीब एक माह पहले एक मिनी ट्रक से पुल की एक तरफ की रेलिंग टूट गई थी। जिम्मेदारों ने बोरियां लगाकर काम चलाऊ ब्यवस्था तो कर दी है। लेकिन अभी तक रेलिंग की मरम्मत नही हो पाई है। स्थानीय लोगों ने रेलिंग निर्माण की मांग की है, जिससे राहगीर अंधेरे में दुर्घटना का शिकार न हो।
यह भी पढ़ें:-कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए बंद रहा हल्द्वानी बाजार, छोटे कारोबारियों ने उठाए सवाल
