लखनऊ: पारा में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप…
लखनऊ। पारा थानांतर्गत सलेमपुर के पतौरा गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक प्रापर्टी डीलर संदीप पाल (28) काकोरी थानांतर्गत नरौना गांव का रहने वाला था। जानकारी मिलने पर पारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाली प्लॉट में खून से लथपथ संदीप के शव को …
लखनऊ। पारा थानांतर्गत सलेमपुर के पतौरा गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक प्रापर्टी डीलर संदीप पाल (28) काकोरी थानांतर्गत नरौना गांव का रहने वाला था।
जानकारी मिलने पर पारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाली प्लॉट में खून से लथपथ संदीप के शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। हालांकि हत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है, पर प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है।
दोस्त की जन्मदिन पार्टी की बात कहकर घर से निकला था संदीप
संदीप के भाई विक्रम ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे अपने दोस्त मनीष गौतम के साथ किसी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर अपनी कार से घर से निकला था। इससे पूर्व रसूलपुर के किसी आकाश गौतम फोन करके बुलाया था।
कार से आधा किलोमीटर दूर पर मिला शव, दौड़ाकर गोली मारी
पुलिस ने शव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर संदीप की कार बरामद की है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि संदीप को कार से निकालकर दौड़ा कर गोली मारी गई। दरअसल कार में अबतक खून के दाग नहीं मिले हैं।
मनीष पर घूम रही शक की सुई
पुलिस को संदीप के साथ घर से निकले उसके दोस्त मनीष के बारे में अबतक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में पुलिस की सबसे पहली शक की सुई मनीष पर ही है। मनीष गौतम की तलाश की जा रही है। वहीं घर से निकलने से पूर्व फोन करने वाले रसूलपुर के आशीष गौतम के बारे में भी पुलिस जानकारी प्राप्त कर रही है।
पेट में गोली मारकर की गई हत्या- पुलिस
मामले पर जानकारी देते हुए डीसीपी, दक्षिणी लखनऊ गोपाल कृष्ण ने बताया कि पारा थाना क्षेत्र में काकोरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला है। पेट में गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक विक्रम के दोस्त मनीष की खोजबीन की जा रही है। डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल टीम को भी लगाया गया है। जल्द हत्यारे को गिरफ्तार किया जायेगा।
ये भी पढ़ें; हल्द्वानी: 60 लाख की हेरोइन और ढाई लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
